फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: शुक्रवार को यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, इन क्षेत्रों में गिर सकती है आसमानी बिजली

Fri, 09 Aug 2024 12:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बृहस्पतिवार को लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में अच्छी बरसात हुई। 
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बृहस्पतिवार को हुई अच्छी बारिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सक्रिय मानसून के बीच बृहस्पतिवार को प्रदेश के तराई और अवध क्षेत्र के साथ ही दो तिहाई हिस्से में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली आदि के साथ तराई इलाकों सिद्धार्थनगर,बहराइच,बलरामपुर व पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश के तीन चौथाई हिस्सों में कल के लिए गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। बृहस्पतिवार को सोनभद्र में 140 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अयोध्या में 34.4 मिमी, सुल्तानपुर में 33 मिमी, शाहजहांपुर में 31 मिमी, लखनऊ में 15 मिमी, वाराणसी में 7 मिमी, बाराबंकी में 6 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश में उरई में सर्वाधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं नजीबाबाद में 34.5 डिग्री और कानपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाराबंकी में सबसे कम 21.5 डिग्री सेल्सियस तो गाजीपुर में 23 डिग्री और बस्ती, झांसी, मेरठ में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।



इन इलाकों में है भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है।
विज्ञापन


इन इलाकों में है वज्रपात की चेतावनी
शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा औरैया, जालौन हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें