फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मौसम के करवट लेने के आसार, लखनऊ और आस-पास हो सकती है बारिश

Sat, 29 Feb 2020 10:01 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरती फरवरी भिगोने का मन बना रही है। बादलों की लुकाछिपी के बीच शनिवार से लखनऊ समेत आस-पास के इलाकों में हवा के तेज झोंकों के बीच बारिश-बौछार होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने इसकी संभावना जताई है।

विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही ने बदलते मौसम की दस्तक भी दी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि शनिवार के बाद रविवार को लखनऊ के अलावा प्रदेश के तमाम इलाकों में तेज अंधड़ संग बारिश की संभावना है। बुधवार तक बादलों की आवाजाही का दौर चलेगा।

 

विज्ञापन

न्यूनतम पारा 13.1 डिग्री रहा

- फोटो : अमर उजाला
इन सबके बीच बृहस्पतिवार को हवा के झोंकाें, खिली धूप के साथ शुरू हुए दिन में दोपहर बाद बादलों की आवाजाही ने मौसम बदला।

इसके चलते दिन का अधिकतम पारा सरका। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा 13.1 डिग्री रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें