फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: लगातार बारिश से ठंड बढ़ी, धूप को तरसे लोग, मौसम विज्ञानी बोले- नहीं मिलेगी राहत

Thu, 16 Jan 2020 06:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश बृहस्पतिवार सुबह भी जारी रही। जिससे कि ठंड बढ़ गई। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ठंड व बारिश से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को भी बारिश जारी रह सकती है। मंगलवार देर रात से शहर में शुरू बूंदाबांदी का दौर बुधवार को सुबह के बाद दोपहर को जोरों पर आ गया। नदी से सटे इलाकों में दोपहर के वक्त बूंदाबांदी हुई। बारिश के साथ रुक-रुक कर चले हवा के झोंको ने लोगों को सिहराया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लखनऊ में हुई झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
सुबह से शाम तक मौसम विज्ञान केंद्र पर 1.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 11.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शाम से रात तक कैंट, गोसाईगंज, शहीद पथ, डालीबाग, ट्रांसगोमती केकई इलाकों में हुई बारिश ने रात को सर्द ठंड में इजाफा किया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ठंड का असर
आठवीं तक के सभी स्कूल आज बंद  
 
बढ़ी ठंड को देखते हुए राजधानी में नर्सरी से कक्षा आठ तक के तीनों बोर्ड से जुड़े स्कूल 16 जनवरी को बंद रहेंगे। कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं भी सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ही चलेंगी। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि बुधवार को दिनभर हुई बारिश से बढ़े ठंड के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए ही आदेश दिया गया है। यह सभी परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। इसका अनुपालन न करने वाले स्कूल संचालकों पर सख्त कार्रवाई होगी।

4 of 5
तीन उड़ानें निरस्त, कई अन्य लेट
खराब मौसम के चलते बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली, बंगलुरु की तीन उड़ाने रद्द रहीं। वहीं, अन्य विमान भी देरी के शिकार हुए। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मंगलवार रात दिल्ली से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। इस कारण बुधवार सुबह 6.40 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रही। वहीं, गोएयर की बंगलुरु से लखनऊ  आने वाली शाम 6:30 बजे की उड़ान भी निरस्त कर दी गई। ऐसे ही इंडिगो की लखनऊ से सुबह 8:10 बजे पटना जाने वाली फ्लाइट सवा दो घंटे लेट रही। सुबह नौ बजे जम्मू जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ढाई घंटे बाद टेकऑफ कर सकी। ऐसे ही सुबह 10:10 बजे बंगलुुरु जाने वाला इंडिगो का विमान एक घंटे, गोएयर का दोपहर 1:35 बजे मुंबई जाने वाला विमान दो घंटे, इंडिगो का शारजाह जाने वाला विमान 45 मिनट, एयर इंडिया का दिल्ली जाने वाला विमान एक घंटे लेट हुुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
ट्रेनों की रफ्तार भी हुई सुस्त
लखनऊ। कोहरे के चलते ट्रेनें भी सुस्त रफ्तार से चल रही हैं। 14863 मरुधर एक्सप्रेस सवा छह घंटे, 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस पौने छह घंटे, 15715 गरीब नवाज पौने चार घंटे, 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस सवा छह घंटे, 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस पांच घंटे, 15636 द्वारिका एक्सप्रेस, 13009 दून एक्सप्रेस छह घंटे, 15025 मऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस छह घंटे, 54233 वाराणसी पैसेंजर आठ घंटे, 11124 बरौनी मेल पौने चार घंटे, 15706 चंपारण हमसफर और 14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा तीन-तीन घंटे देरी से पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें