फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसाती रही गर्मी, रात में लखनऊ में अंधड़-बूंदाबांदी से राहत, आज धूल भरी आंधी के आसार

Thu, 28 May 2020 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के लोगों को बुधवार को भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। सूरज की तपिश से आम जनजीवन बेहाल हुआ। वहीं लखीमपुर, गाजियाबाद समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री के पार तक चला गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज राजधानी के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थान पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ेंगी। आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे के आसपास हो सकती है। वहीं बुधवार को देश में सबसे गर्म राजस्थान का चूरू रहा जहां पारा 49.6 डिग्री तक पहुंचा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ बनने से 29 से 31 मई के बीच आंधी और बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, दिनभर तेज तपिश से झुलसाने के बाद बुधवार रात को आंधी और बूंदाबांदी ने लखनऊ के लोगों को मामूली राहत दी। दिन में पारा 42 डिग्री पार कर गया जिससे लोग बेहाल रहे। वहीं रात 9 बजे के आसपास मौसम ने राहत दी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी राजधानी और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार सुबह से ही तेज धूप ने परेशान किया तो वहीं दोपहर तक धूप के तेवर और सख्त हो गए।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री तो न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम से पहले राजधानी में बादलों की आवाजाही शुरू हुई तो रात 8 बजे के बाद शहर में रुक-रुक कर धूल भरे धीमे व तेज धूल भरे झोकों ने दस्तक दी। 

शहर के कुछेक स्थानों पर और आसपास इलाकों में धूल भरे अंधड़ों के साथ बूंदाबांदी ने राहत दी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आज लखनऊ समेत आसपास के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बादल, बौछारों संग आंधी चल सकती है। इससे तपन भरी गर्मी से मामूली राहत मिलने के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें