फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon in UP: सोनभद्र और गाजीपुर के रास्ते यूपी में आया मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; जारी हुआ अलर्ट

Wed, 18 Jun 2025 07:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में भीषण गर्मी, तपिश और लू से परेशान जनता को अब राहत मिलने वाली है। प्रदेश में मानसून प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन
यूपी में मानसून ने दी दस्तक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। उत्तर प्रदेश में आखिरकार बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। इसकी आधिकारिक जानकारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार को सोनभद्र की ओर से दाखिल मानसून के असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी आदि में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही पूर्वी यूपी से शुरू हुई इस मानसूनी बारिश का असर पश्चिम तक देखने को मिलेगा।



संबंधित वीडियो-

विज्ञापन

इन जिलों में है भारी वर्षा की संभावना

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं आसपास के इलाकों में।

यह भी पढ़ें- मौसम हुआ कूल-कूल: प्री मानसूनी बारिश से भीगी दिल्ली, आज के लिए यलो अलर्ट जारी, जानें कब तक दस्तक देगा मानसून

यहां है मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें