उत्तर प्रदेश में सोमवार को चौथे चरण के तहत कुल 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। लोकतंत्र के इस पर्व पर मौसम भी मेहरबान रहने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के जिन इलाकों में चौथे चरण का मतदान होना है मौसम शुष्क रहेगा।
हालांकि मौसम शुष्क रहने से अगले चार से पांच दिनों में तापमान में क्रमशः दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं इस सप्ताह के आखिर में बुंदेलखंड में हीट वेव चलने की संभावना है।