फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ के तेज झोंकों ने बढ़ाई रात में सिहरन, आने वाले दिनों में दिखेंगे ठंड के तेवर

Sat, 26 Nov 2016 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी समेत सूबे में ठंड के तेवर आने वाले दिनों में अंगड़ाई लेने का मूड बना रहे हैं। राजधानी समेत सूबे में ठंड के तेवर आने वाले दिनों में अंगड़ाई लेने का मूड बना रहे हैं। सामान्य चल रहे मौसम में शुक्रवार से सीजन के पहले दिन सर्द पछुआ हवा की जोरदार एंट्री हुई है। 
विज्ञापन


सुबह से ही रुक-रुक 4 से 24 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तेज हवा ने शहरियों को सिहराया। रात को हवा के झोंकों ने अचानक सिहरन बढ़ाई तो ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव तापते नजर आए। 

दिन का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहे। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं में तेजी आई है। आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने के अलावा रात के पारे में गिरावट दर्ज हो सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें