फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोमवार सुबह से बदलेगा मौसम, अब तेज गर्मी करेगी परेशान, इसके पहले 27 जिलों के लिए ये है भविष्यवाणी

Sun, 13 Apr 2025 04:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार सुबह तक प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है। वहीं, इसके बाद तापमान बढ़ने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने रविवार सुबह से सोमवार सुबह के बीच दक्षिणी और तराई इलाकों में तेज हवा के झोंकों संग गरज-चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी किया है। कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं संग वज्रपात की भी संभावना है। वहीं, रविवार सुबह, प्रदेश के पूर्वी-तराई इलाकों गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर आदि जिलों में झोंकेदार हवाओं संग बूदाबांदी हुई। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से पूर्वी-तराई के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी प्रदेश में मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद धीरे-धीरे दोबारा तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार के बाद प्रदेश में फिलहाल बूंदाबांदी का दौर थमने के संकेत हैं। इसके बाद पारे में धीरे-धीरे बढ़ोतरी आएगी और गर्मी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें - 'कांग्रेस ने आंबेडकर का किया अपमान...', सीएम योगी बोले- कुछ लोग वक्फ के नाम पर भड़का रहे हिंसा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रफ्तार से आई मौत... मासूम समेत परिवार के पांच लोगों की टूट गई सांसें; खाटूश्याम के दर्शन को जा रहे थे
विज्ञापन


गरज चमक संग वज्रपात होने की संभावना
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व आसपास के इलाकों में।

झोंकेदार हवाएं  चलने की संभावना
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर एवं आसपास के इलाकों में।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें