वायु प्रदूषण का खतरा (AI)
- फोटो : Freepik.com
औद्योगिक क्षेत्र तालकटोरा के साथ ही शहर के अन्य क्षेत्र की हवा भी खराब होती जा रही है। शनिवार को लालबाग और अलीगंज क्षेत्र में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार रहा। वहीं तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक तो बराबर 250 के पार बना हुआ है।
केंद्रीय विद्यालय में अलीगंज क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार को 268, गोमतीनगर में 126, कुकरैल पिकनिक स्पॉट में 109 और बीबीएयू क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 94 दर्ज किया गया। प्रदूषण के चलते शनिवार को पूरे दिन हल्की धुंध सी नजर आई। जिलाधिकारी ने वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार करने के लिए विभिन्न विभागों को उनकी टीम लगाने के लिए कहा। इसका असर भी अभी तक दिखाई देना शुरू नहीं हुआ। राहत वाली बात यह जरूर है कि गोमतीनगर और बीबीएयू क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक बाकी शहर के मुकाबले बेहतर है।