फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: कानपुर में पारा 47 के करीब, कुछ जिलों में चली पुरवाई, लू को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mon, 03 Jun 2024 10:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में गर्मी अभी भी अपने प्रचंड रूप में हैं। कुछ जिलों में पुरवाई चलने से तपिश में कमी आई है लेकिन यह राहत देने में काफी नहीं है। 
 
विज्ञापन
पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरवा ने धूप के तीखेपन से कुछ राहत तो दी है, पर कहीं-कहीं चढ़ता हुआ पारा लोगों को परेशान कर रहा है। साथ ही ये भी संकेत हैं कि पुरवा थमते ही गर्मी की बेरहम मार फिर झेलनी पड़ेगी। सोमवार को कानपुर में पारा 46.8 डिग्री रहा। प्रयागराज में 45.4, झांसी में 45.3 और आगरा में 45.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं लखनऊ के पारे में विशेष बदलाव नहीं है। यहां पर दिन का पारा 42.8 डिग्री और रात का 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को राजधानी में पारा 42.2 डिग्री और 30.2 डिग्री था। सिद्धार्थनगर, महाराजगंज व आसपास बूंदाबांदी भी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, धीरे-धीरे पुरवा थमेगी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण फिर गर्मी बढ़ेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 43 से 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा, वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर, और आसपास लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, मैनपुरी, उन्नाव, संत रविदासनगर व आसपास के इलाकों के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें