यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद।
- फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी किया है।
इन जिलों में रहा अधिकतम तापमान
सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो बस्ती में सर्वाधिक 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं प्रयागराज में 37.8 डिग्री और मेरठ में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो गाजीपुर में सबसे कम 22.5 डिग्री सेल्सियस तो चुर्क में 24 डिग्री, वहीं फुरसतगंज में 24.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।