फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम : गर्मी से मामूली राहत, पुरवा हवाओं से कई शहरों में पारा 40 के नीचे, आज इन शहरों में लू का अलर्ट

Wed, 22 May 2024 12:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी इलाके में मौसम शुष्क रहेगा और लू का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी इलाके में मौसम शुष्क रहेगा और लू का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश बारिश-बौछारों के आसार हैं। उरई और झांसी में ही लू रही, जबकि लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में पारा 40 से नीचे आया। मंगलवार को पूरे प्रदेश में एक जैसा मौसम नहीं रहा। कहीं भीषण गर्मी तो रही तो कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि धूल भरी तेज हवाएं परेशान करती रहीं।

विज्ञापन


एक तरफ मौसम विभाग बारिश के आसार तो जता रहा है, लेकिन कुछ इलाकों में तीव्र लू चलने की चेतावनी भी दे रहा है। धूल भरी हवाएं 30 से 40 किमी तक की रफ्तार से चल सकती हैं। साथ ही कुछ शहरों में सर्वाधिक गर्म रात हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिम यूपी के लिए भी लू व गर्म रात का असर दिखता रहेगा।

Trending Videos

ज्यादा तापमान वाले शहर

शहर              पारा
झांसी              46.2
उरई               45.2
आगरा            43.2
 फतेहपुर        43.2
फतेहगढ़         42.4

इन शहरों में सर्वाधिक गर्म रात होने का अलर्ट

धूप से बचने के लिए दुपट्टे से मुंह ढक कर व टोपी लगाकर जाती छात्राएं।
आगरा, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ और आसपास

इन शहरों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी
मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा में लू का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वज्रपात और 40 किमी तक तेज हवा चलने के आसार
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अयोध्या, अंबेडकरनगर और आसपास के इलाकों में वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

नौ तपा में पश्चिम यूपी ज्यादा तपने, पूर्वी उत्तर प्रदेश को राहत के आसार

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
25 मई से दो जून तक नौ तपा रहेगा। इस दौरान प्रचंड गर्मी के आसार जताए जाते हैं। इस नौ दिनों की अवधि को लेकर मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन का कहना है कि नौतपा में पश्चिम उत्तर प्रदेश में लू और तपिश ज्यादा असर दिखाएगी। दक्षिण पूर्व, बंगाल की खाड़ी, बिहार आदि क्षेत्रों से आ रही हवा का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर देखने को मिलेगा। इससे यहां राहत रहेगी। माह के अंत में आंधी-बारिश का भी असर दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें