फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: गलन और कोहरे के बीच होगी बारिश की भी एंट्री, प्रदेश के इन हिस्सों में हो सकती है बरसात

Mon, 06 Jan 2025 02:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में सर्दी अपने चरम पर है। सोमवार की सुबह प्रदेश के करीब-करीब सभी जिलों में घना कोहरा था। आज शाम तक कई जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। 
 
विज्ञापन
यूपी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक ठंड का कहर बरकरार है। गलन भरी पछुआ और कोहरा इस हाड़ कंपाती ठंड में और इजाफा कर रहा है तो वहीं ठंड भरे मौसम में अब बारिश की भी एंट्री होने जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक  सोमवार को प्रदेश के पश्चिमोत्तर हिस्सों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


सोमवार को यूपी के पश्चिमी हिस्से बागपत और दिल्ली से लगे इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में तो बारिश के साथ ओले भी गिरे मंगलवार की सुबह से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के तापमान में फिर से गिरावट आने और कोहरे में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।  

घने कोहरे की वजह से कई शहरों में दृश्यता हुई शून्य

सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रहा और कई इलाकों में दक्षिता शून्य तक जा पहुंची राजधानी लखनऊ समेत बाराबंकी कानपुर अयोध्या अमेठी और आजमगढ़ में दक्षता शून्य तक सिमट गई और वाहनों की आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे की चादर की वजह से बलिया बहराइच चुर्क सोनभद्र और उरई में दृश्यता 50 मीटर से भी कम पर सिमट गई।
विज्ञापन

 जारी रहेगा घने कोहरे का दौर

सोमवार को छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विकशॉप के असर से मौसम में बदलाव के बीच प्रदेश के पश्चिम उत्तर हिस्से में सोमवार को बुढ़ापड़ी के आसार हैं इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। यूपी में मध्यम से घने कोहरे का दौर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें