फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नौतपा के चौथे दिन भी आसमान से बरसी आग, गर्मी से झुलसा प्रदेश, झांसी का पारा पहुंचा @ 49 डिग्री पहुंचा

Tue, 28 May 2024 07:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में आसमान से आग बरसना जारी है। नौतपा के चौथे दिन भी तापमान की बढ़त जारी रही। मंगलवार को झांसी में पारा 49 डिग्री पहुंच गया। हालांकि, 30 मई से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा के चौथे दिन मंगलवार को भी आसमान से आग बरसी। गर्मी रोज नए रिकार्ड बना रही है। मंगलवार को चले लू के थपेड़ों से लोग हलकान दिखे। झांसी का तापमान 49 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं आगरा में तापमान 48.6 तो प्रयागराज में 48.2 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


रात के न्यूनतम तापमान में भी इन शहरों में सामान्य से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई। झांसी में रात का न्यूनतम तापमान 31.8, प्रयागराज में 31.2 तो कानपुर देहात में 31 डिग्री दर्ज किया गया।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 30 मई से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुरूवार से कहीं-कहीं गरज व चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस के गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन


इन जिलों में इतना रहा तापमान
झांसी- 49
आगरा-48.6
प्रयागराज- 48.2
कानपुर देहात- 47.6
वाराणसी- 47.6

इन इलाकों में लू के थपेड़ों की चेतावनी:
मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में लू के लिए अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर समेत अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर और बुंदेलखंड के महोबा, झांसी, ललितपुर में लू चलेगी। वहीं, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी और आसपास के इलाकों में भी गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मेरठ और कासगंज में भी हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें