फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retired IAS Wife Murder: पुलिस ने सोने के कंगन सहित सभी जेवरात किए बरामद, हत्यारों से होगी पूछताछ

Tue, 28 May 2024 07:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रिटायर्ड आईएएस देवेंद्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटे गए सभी जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
मोहिनी दुबे व बरामद हुए सभी जेवर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिटायर्ड आईएएस देवेंद्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात की साजिश उनके लिए काम करने वाले दो ड्राइवरों रवि व अखिलेश ने रची थी। इसमें उनका एक अन्य साथी रंजीत भी शामिल था। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को मोहिनी दुबे की हत्या कर दी गई थी तब से पुलिस मामले की तलाश कर रही है। पुलिस को शुरू से ही दुबे परिवार के ड्राइवरों पर शक था जिसे लेकर सोमवार को उनसे लंबी पूछताछ की गई। मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। 

पुलिस के अनुसार, ड्राइवर रवि व अखिलेश ने वारदात की साजिश रची थी। इसमें इनका एक साथी रंजीत भी शामिल था। वारदात को रवि व रंजीत ने अंजाम दिया था जबकि अखिलेश देवेंद्रनाथ दुबे को लेकर वापस लौटा था। हत्यारे वारदात के बाद दोनों नीले रंग की स्कूटी से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।
विज्ञापन


लूट करना ही था मकसद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया कि बदमाशों का मकसद लूट करना ही था। घटना के वक्त मोहिनी ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी। 

एक बार कपड़े भी बदले
पुलिस के मुताबिक हत्यारे जब सुबह आ रहे थे तब रास्ते में एक बार कपड़े भी बदले थे। वारदात के बाद जब कैमरे में कैद हुए तब वह दूसरे कपड़ों में नजर आए। शहर में इधर-उधर घूमते हुए वह निलमथा कैंट पहुंचे थे।

2007 में मोहिनी से की थी दूसरी शादी
देवेंद्र की पहली पत्नी मीना की 2004 में मौत हो गई थी। 2007 में उन्होंने कैंट सदर निवासी मोहिनी से दूसरी शादी की। मोहिनी महिला सशक्तीकरण संबंधी एनजीओ चलाती थीं। देवेंद्र 2009 में सेवानिवृत्त हुए थे। देवेंद्र के पहली पत्नी से दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा प्रांजल है। जो परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें