फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: यूपी में आकर ठहर गया मानसून, आज 26 जिलों में उमस भरी गर्मी की चेतावनी; कुछ जगह बूंदाबांदी

Sun, 05 Jul 2026 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पांच से सात जुलाई के बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़कर अच्छी बारिश के आसार कम हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 30 जून को मानसून की आमद के बाद तराई समेत विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। लेकिन पांच जुलाई से यूपी के मानसून में फाैरी ताैर पर ठहराव के संकेत हैं। माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पांच से सात जुलाई के बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़कर अच्छी बारिश के आसार कम हैं।

विज्ञापन




हालांकि अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश से सटे यूपी के दक्षिणी जिलों, विंध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड के इलाकों में वर्षा के हालात बने रहेंगे। बाकी जगहों पर इस बीच बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन


रविवार के लिए प्रदेश के तराई व पूर्वांचल के 26 जिलों में उमस भरी गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को फिरोजाबाद के टुंडला में सर्वाधिक 75 मिमी और हमीरपुर में 49 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कानपुर में 39 मिमी, ललितपुर में 33 मिमी बारिश हुई। वहीं आगरा, चित्रकूट, मऊ समेत कई अन्य जिलों में भी वर्षा हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच से सात जुलाई के बीच मानसूनी बारिश बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में केंद्रित होगी। आठ जुलाई से प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश का दाैर शुरू होगा।
विज्ञापन


इन जिलों में है उमस भरी गर्मी की चेतावनी
प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें