फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज बदला सकता है मौसम, बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
रविवार को तीखी धूप से बचतीं युवतियां।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में सोमवार को बादलों की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से लखनऊ में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इससे सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

रविवार को तेज धूप की वजह से पारे में 2.6 डिग्री का उछाल आया और अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़त के साथ 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए विक्षोभ के असर से सोमवार और मंगलवार को छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं भी चल सकती हैं। विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद फिर से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। गर्मी का असर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को तीखी धूप से बचतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

रविवार को तीखी धूप से बचतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

रविवार को तीखी धूप से बचतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें