फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: यूपी में अगले पांच दिन रुक-रुककर होगी बूंदाबांदी, कई जिलों में गिर सकते हैं ओले

Sun, 03 May 2026 08:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अगले पांच दिनों तक यूपी का मौसम खुशनुमा बना रहेगा। रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रहेगी। वहीं, कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन
अगले पांच दिन खुशनुमा रहेगा मौसम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लगातार सक्रिय दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से ज्यादातर हिस्सों में बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर जारी है। रविवार को कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बाराबंकी में सबसे ज्यादा 50 मिमी वर्षा हुई, जबकि सुल्तानपुर में 35.3 मिमी, गोंडा में 31.5 मिमी, अयोध्या और हरदोई में 22.2 मिमी तथा बरेली में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन में चली ठंडी हवाओं ने धूप की तीव्रता को कम कर दिया जिससे लोगों को राहत महसूस हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रहेगी। सोमवार को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें - अंबेडकरनगर हत्याकांड में बड़ा मोड़, अब तक आरोपी बताई जा रही महिला की लाश नाले में मिली
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश का दोनों डिप्टी सीएम पर बड़ा हमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा पलटवार; कहा- 2027 में सैफई प्रस्थान तय
विज्ञापन


कई जिलों में पारा सामान्य से करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री, जो सामान्य से 8.9 डिग्री कम रहा, जबकि बलिया में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बुंदेलखंड में गर्मी का असर बना हुआ है, जहां उरई में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं हरदोई में 16 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहेंगी। चार से सात मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल एक सप्ताह तक लू चलने के आसार नहीं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें