फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: तेज गर्मी और उमस के लिए हो जाएं तैयार, कई जिलों में पारा जाएगा 40 डिग्री पार; कहीं बारिश के आसार

Wed, 03 Jun 2026 12:48 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बुधवार को पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में गर्मी और तपिश फिर से बढ़ने लगेगी। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्शियस के पार भी जा सकता है।
विज्ञापन
अब गर्मी दिखाएगी रंग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम ने यू टर्न ले लिया। दिनभर धूप निकलने से कई जिलों में तेज गर्मी और उमस बढ़ गई। हालांकि दिल्ली और हरियाणा से सटे इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे कुछ राहत मिली।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में गर्मी और तपिश फिर से बढ़ने लगेगी।

ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: "लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी", डीजीपी बोले- दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बोगस फर्में बनाकर जीएसटी चोरी, 50-50 हजार रुपये के दो इनामी पकड़े; करोड़ों का लगा चुके हैं चूना
विज्ञापन


तापमान की बात करें तो फर्रुखाबाद 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। बस्ती में 41 डिग्री, जबकि लखीमपुर खीरी और बांदा में 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है, जिसके कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में अगले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें