फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: तेज हवा से दो-तीन दिन पारे में गिरावट से मिल सकती है राहत, कानपुर रहा सबसे गर्म

Mon, 01 Apr 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में पारे में गिरावट के आसार जताए हैं। वहीं, मार्च के आखिरी दिन कानपुर सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च का आखिरी दिन भी प्रदेश में गर्म हवा के थपेड़ों का अहसास कराते हुए बीता। पारा लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है। दिन के साथ ही रात के पारे में भी बढ़ोतरी जारी है। हालांकि मौसम विभाग अगले दो-तीन दिनों तक पारे में मामूली गिरावट के आसार जता रहा है, लेकिन ये राहत अस्थायी होगी। सोमवार को प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार जताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कानपुर में दिन का अधिकतम पारा 40 डिग्री पहुंच गया। प्रयागराज में पारा 39.5, जबकि आगरा में 39.3 डिग्री दर्ज किया गया।

वाराणसी, फुरसतगंज, सुल्तानपुर, आगरा और लखनऊ में अधिकतम पारा 39 डिग्री तक पहुंचा। लखीमपुर खीरी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री बना रहा। कुछ एक इलाकों में न्यूनतम पारा 20 डिग्री से नीचे रहा, जबकि ज्यादातर क्षेत्रों में 20 से ऊपर बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें