फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी के 14 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स चलाने की तैयारी

Sun, 31 Mar 2024 11:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में 14 मेडिकल कॉलेज को शुरू करवाने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन को पत्र भेजा गया है। कॉलेजों को मान्यता मिलने के बाद प्रदेश में एमबीबीएस की 1400 सीटें बढ़ेंगी।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्‍तर प्रदेश में निर्माणाधीन 14 स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस कोर्स शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। मान्यता के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को पत्र भेजा गया है। जल्द ही एनएमसी की टीम दौरा करेगी।

प्रदेश में अमेठी, गोंडा, सुल्तानपुर, कौशांबी, कुशीनगर, कानपुर देहात, ललितपुर, औरैया, सोनभद्र, पीलीभीत, बुलंदशहर, बिजनौर, चंदौली और लखीमपुरखीरी में 14 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण चल रहा है। सभी कॉलेजों में प्रधानाचार्य नियुक्त करने के बाद एमबीबीएस कोर्स चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। संकाय सदस्यों एवं अन्य स्टाफ की नियुक्ति के बाद अब एनएमसी को पत्र भेजा गया है। इसमें टीम गठित कर कॉलेजों को मान्यता देने के लिए निरीक्षण कराने की मांग की गई है।

एनएमसी की टीम निरीक्षण कर संबंधित कॉलेजों को कोर्स संचालन की हरी झंडी देगी। इसके बाद जुलाई में होने वाली एमबीबीएस काउंसिलिंग के जरिये इन कॉलेजों में दाखिले के लिए छात्र भेजे जाएंगे। इन कॉलेजों को मान्यता मिलने के बाद प्रदेश में एमबीबीएस की 1400 सीटें बढ़ जाएंगी। अभी यहां सरकारी क्षेत्र की एमबीबीएस की 4303 सीटें हैं, जबकि निजी क्षेत्र की 4750 सीटों पर प्रवेश दिया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें