फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in UP: जून में यूपी के 37 जिलों में 60 से 99 प्रतिशत तक कम हुई बारिश, इस जिले में नहीं गिरी एक भी बूंद

Wed, 24 Jun 2026 04:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश के 37 जिलों में स्थिति अत्यधिक चिंताजनक है। प्रदेश के आधे से अधिक जिले सूखे जैसे हालात से जूझ रहे हैं। कम वर्षा से पूर्वांचल और अवध सबसे ज्यादा प्रभावित है।
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून की चाल सुस्त पड़ गई है। सामान्यतः 18 से 20 जून के बीच प्रदेश में दस्तक देने वाला मानसून 23 जून तक भी सक्रिय नहीं हो सका है। मौसम वैज्ञानिक इसके पीछे अलनीनो के प्रभाव को प्रमुख कारण मान रहे हैं। इसका असर जून माह की वर्षा पर साफ दिख रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस बार 1 से 23 जून के दौरान उत्तर प्रदेश के 75 में से 54 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं 37 जिलों में स्थिति अत्यधिक चिंताजनक है। इससे धान समेत खरीफ की फसलों की बुवाई, मक्का, अरहर और हरी सब्जियों के उत्पादन पर बुरा असर पड़ने वाला है।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट को घर की कंपनी की तरह चला रहे थे ये दो बड़े पदाधिकारी, हर नियुक्ति में होती थी मनमर्जी; हुए खुलासे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मंदिर में चढ़ावा चोरी: SIT की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, बड़े पैमाने पर चोरी के संकेत; FIR की सिफारिश


मौसम विभाग के जून माह के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 37 जिलों में सामान्य से 60 से 99 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है। यानी प्रदेश के आधे से अधिक जिले सूखे जैसे हालात से जूझ रहे हैं। वहीं 17 जिलों में 20 से 59 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। इस तरह कुल 54 जिलों में वर्षा की कमी दर्ज की गई है। इसके विपरीत केवल 11 जिलों में वर्षा सामान्य रही, जबकि नौ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

कौशांबी बना सबसे सूखा जिला : कौशांबी प्रदेश का एकमात्र जिला रहा, जहां जून माह में एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। यहां सामान्य वर्षा के मुकाबले 100 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आगरा, एटा समेत चार जिलों में हुई अच्छी बारिश
सामान्य से 60 प्रतिशत या उससे अधिक वर्षा आगरा, एटा, हाथरस और संभल में दर्ज की गई। वहीं कन्नौज, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, मथुरा और मुजफ्फरनगर में सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

कम वर्षा से पूर्वांचल और अवध सबसे ज्यादा प्रभावित
अत्यधिक कमी वाले जिलों में अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गोंडा, जौनपुर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, उन्नाव, वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी, महोबा, पीलीभीत और शामली शामिल हैं। वहीं, गाजीपुर, गोरखपुर, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बरेली, बिजनौर, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी, रामपुर, सहारनपुर और शाहजहांपुर में 20 से 59 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें