फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के ज्यादातर हिस्सों में प्री मानसून बारिश का असर, कई जिलों में हुई बरसात, आने वाला है मानसून

Mon, 24 Jun 2024 06:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में मानसून का प्रवेश कभी भी हो सकता है। इसके पहले अच्छी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। सोमवार को प्रदेश के उन हिस्सों में बारिश हुई जहां अभी तक मानसून पूर्व बरसात के छींटे नहीं पड़े थे।
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में प्री मानसूनी बरसात का असर दिखने लगा है। जिन हिस्सों में अभी तक मानसून पूर्व बरसात के छींटे नहीं पड़े थे, वो भी सोमवार को भीगे। लखनऊ में भी मौसम बदला और दोपहर बाद से बादल छाए, आंधी के आसार बने पर तेज हवा चलती रही। इसके बाद बारिश की दस्तक कुछ तेज हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अभी ये सिलसिला जारी रहेगा और इसी बीच मानसून का प्रवेश भी हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के मुताबिक, फिलहाल मानसून सोनभद्र के बिल्कुल ही करीब ठहरा हुआ है। परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, जल्द ही इसकी प्रदेश में एंट्री हो सकती है।

ये भी पढ़ें - हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास के प्रकरण में मझधार में फंसी भाजपा, बड़े नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत से टपकने लगा पानी, रामपथ सहित कई जगह सड़कें भी धंसी
विज्ञापन


जानिए कहां कितनी बरसा
सोमवार को उत्तर प्रदेश में सुबह 8.30 बजे तक कुल 1.2 मिमी औसत बरसात हुई। कासगंज में सर्वाधिक 8.7 मिमी पानी बरसा। जबकि आगरा, बरेली, इटावा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, संभल, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बाराबंकी, चित्रकूट, गोंडा, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, खीरी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र और वाराणसी में भी अच्छी बरसात हुई।

आज और कल आंधी, वज्रपात की चेतावनी, जारी किया अलर्ट
गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकरनगर में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात व नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें