फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी व तपिश का कहर: प्रचंड गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, 11 जिलों में लू की चेतावनी

Sun, 19 Apr 2026 08:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

यूपी में गर्मी कहर बनकर टूट रही है। लोग परेशान हैं और फिलहाल गर्मी और तपिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से फिलहाल एक हफ्ते तक राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी इलाकों के 11 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर जैसे छह जिलों में उष्ण रात्रि यानी बेहद गर्म रात होने की भी बात कही है।

विज्ञापन


भीषण गर्मी और तपिश किसानों, मेहनतकश और आमजन पर कहर बनकर टूट रही है। उन्हें बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- सदियों तक आक्रमण झेल कर भी दृढ़ता से खड़ी है सनातन आस्था, जबकि आक्रांता मिट गए

ये भी पढ़ें - महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, बोले- भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं, 44.2 डिग्री के साथ वाराणसी प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। सुल्तानपुर में 43.8 तो वहीं बांदा, झांसी और आगरा तीनों शहरों में 43.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं हमीरपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। शुष्क पछुआ हवाओं और मौसम के प्रभाव से लू चलने की स्थिति बन गई है। अगले चार-पांच दिन मौसम सूखा रहेगा। कई जगह दिन में लू और रात में भी ज्यादा गर्मी महसूस होने की संभावना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें