फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ सहित यूपी के कई हिस्सों में जोरदार बारिश, गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बरसात

Wed, 11 Sep 2024 01:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के कई हिस्सों में मंगलवार देर रात झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में ऐसा ही मौसम रहने की भविष्यवाणी की है। लगभग 50 से ज्यादा इलाकों के लिए बुधवार को गरज व चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन
देर रात जोरदार बारिश हुई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई हिस्सों में मंगलवार देर रात गरज-चमक और तेज आंधी के साथ झमाझम बरसात हुई। इससे प्रदेश का मौसम बदल गया। बीते कई दिनों से छाई गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के लिए गरज चमक के साथ आंधी पानी की संभावना जताई है। पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से मौसम में बदलाव हो रहा है।

इसके साथ ही प्रदेश के लगभग 50 से ज्यादा इलाकों के लिए बुधवार को गरज व चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को मुजफ्फरनगर में सर्वाधिक 90 मिमी, उरई में 5.2 मिमी, अलीगढ़ में 4.2 मिमी, मेरठ में 4.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। मंगलवार को बस्ती में सर्वाधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन


इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर , बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें