आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि गर्मी के चलते डवलप होने वाले लोकल सिस्टम और पूर्वी उप्र को प्रभावित कर रही चक्रवातीय गतिविधियों के चलते राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही रहेगी।
पारा सामान्य रहेगा। रविवार को भी हवा के झोंको के साथ शुरू हुए दिन में दोपहर तक पारे के तेवर शनिवार की अपेक्षा तीखे हुए। अधिकतम पारा दो डिग्री और न्यूनतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
दिन का अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 39.3 रिकॉर्ड हुआ, जबकि न्यूनतम पारा भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता प्रतिशत 72 प्रतिशत दर्ज होने से दिन के बाद रात को भी उमस से लोग बेहाल रहे। सोमवार को बादलों का आना जा रहेगा वहीं मंगलवार तक हल्की बारिश होने की भी संभावना है।