फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: फिर बढ़ा गंगा और यमुना का जल स्तर, प्रदेश के इन जिलों में है चक्रवाती बारिश का अलर्ट

Wed, 19 Jul 2023 12:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी की नदियों में जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। अगले तीन दिनों के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
Yamuna Flood: 45 साल बाद लोगों ने देखा बाढ़ का ऐसा नजारा तो सिहर उठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नदियों का स्तर लगातार बढ़ रहा है । गंगा और यमुना का जलस्तर कम नहीं हो रहा है तो नेपाल सीमावर्ती जिलों में शारदा ने तेजी से कटान शुरू कर दिया है। अयोध्या तथा बाराबंकी में सरयू का जलस्तर उफान पर है। अगले तीन दिनों में कई जिलों चक्रवात और बारिश के मद्देनजर अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन


बदायूं में गंगा और मथुरा में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इससे इनके तटवर्तीय गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा वर्ष 2021 का रिकार्ड तोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रही है। उस साल वहां के पलियाकलां में शारदा का जलस्तर 155.82 मीटर चला गया था। इस समय यहां शारदा का जल स्तर 154.590 मीटर हो गया है। 

उधर गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा, मुरादाबाद में रामगंगा, इटावा में यमुना का जल स्तर बढ़ने की ओर है। बाराबंकी में सरयू का जल स्तर स्थिर लेकिन यहां हालात ठीक नहीं हैं। अयोध्या में सरयू अगले तीन दिनों तक ही सामान्य से ऊपर ही रहने वाली है। उधर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, बुलंदशहर में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन


इन जिलों में चक्रवात बारिश का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा और इसके आसपास बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, पीलीभीत, बरेली, सिद्घार्थनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश के साथ मेघगर्जना और आसमानी बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें