फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: व्यापारी की पिटाई कर नकदी सहित सामान छीना

Wed, 19 Jul 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। दुकान से घर जा रहे व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने पिटाई कर एक हजार नकद व मौजूद सामान छीन लिया। बदमाशों के भागने के बाद व्यापारी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस छिनैती नहीं सिर्फ मारपीट की बात कर वैधानिक कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

रामगंज थानाक्षेत्र के घनश्यामपुर मजरे रामचंद्रपुर निवासी नंदलाल गांव में ही गल्ला व किराना की दुकान करते हैं। सोमवार की देरशाम साइकिल से दुकान का सामान खरीद कर वापस जा रहे थे। रास्ते में सोनारी मार्ग स्थित इंडेन गैस गोदाम के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर किराना का सामान व उनके पास मौजूद एक हजार रुपये छीन लिया।
विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी डंडे व सरिया से व्यापारी की पिटाई करके घायल कर दिया। चीख-पुकार पर लोगों को आता देख बदमाश मौके से बाइक समेत भाग गए। घायल व्यापारी को स्थानीय लोगों की मदद से थाने पहुंचाया गया। पुलिस से केस दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पंकज द्विवेदी ने बताया कि व्यापारी से छिनैती नहीं हुई है। सिर्फ मारपीट होने का मामला संज्ञान में आया है। घायल की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच हो रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें