फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पारा 43 के पार, 12 बजे तक ही खुलेंगे सभी स्कूल

Sun, 17 Apr 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान और पाकिस्तान की ओर से आ रही गर्म पछुआ हवाओं ने राजधानी को इतना झुलसाया की पारा 43 के पार चला गया। शनिवार को मानो आसमान से आग बरसी और अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान, दिन का न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 23 डिग्री रिकार्ड हुआ।

लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए डीएम राजशेखर ने राजधानी के सभी स्कूलों को सोमवार से दोपहर 12 बजे तक ही चलाने का निर्देश दिया है। नर्सरी से कक्षा छह तक के सभी स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक चलेंगे। वहीं, 7वीं से 12वीं तक के स्कूलों में दोपहर 12 बजे तक ही पढ़ाई होगी।
विज्ञापन


यह आदेश यूपी बोर्ड, आईसीएससी व सीबीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगा। डीएम ने चेताया है कि जो भी स्कूल या कॉलेज इसका पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल तो राहत नहीं...

- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि राजस्थान व पाकिस्तान से आर रही गर्म हवाओं से तपिश लगातार बढ़ रही है। बंगाल की खाड़ी, असम के आसपास के इलाकों में जारी मौसमी उठापठक के बावजूद राजधानी और प्रदेश के मौसम पर कोई असर नहंी पड़ने वाला। गर्मी और बढ़ेगी। लू के थपेड़े भी तेज होंगे।

अप्रैल में पारा चालीसा
तारीख--अधिकतम--न्यूनतम
16 अप्रैल--43.1--23.0
15 अप्रैल--42.8--23.5
11 अप्रैल--41.5--24.1
10 अप्रैल--41.5--21.7
09 अप्रैल--40.7--21.3
05 अप्रैल--40.8--22.0

ये होगी स्कूलों की टाइमिंग
- नर्सरी से कक्षा छह तक की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक।
- 7वीं से 12वीं तक के स्कूल दोपहर 12 बजे तक ही चलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें