फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीडी स्टूडेंट्स की कार ट्रक से भिड़ी, एक की मौत

Sun, 17 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ/बाराबंकी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ से अयोध्या घूमने जा रहे बीबीडी के एमबीए छात्र-छात्राओं की कार शनिवार दोपहर डेढ़ बजे बाराबंकी के सफदरगंज इलाके में एक ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कार चला रहे छात्र सौरभ पांडेय (22) निवासी विरामखंड गोमतीनगर की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं सौरभ के अन्य साथी रायबरेली के ऊंचाहार निवासी आदित्य उर्फ अमित राय (18), केपीनगर की निवासी शिवानी (19), शिखा (20) और नितिन (20) भी जख्मी हो गए। सभी बीबीडी के हॉस्टल में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं।

सफदरगंज एसओ जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि कार सौरभ ही चला रहा था। बघौरा गांव के पास हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार में भीषण टक्कर मार दी। कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


भीतर बैठे छात्र-छात्राएं कार में ही फंस गए और उनकी चीख-पुकार मचने लगी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह सभी को बाहर निकलवाया और बाराबंकी जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया।

शिखा की हालत बताई जा रही है नाजुक

कार के पीछे भिड़ी बाइक - फोटो : amar ujala
कार सवार बाकी छात्र-छात्राओं की हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवारीजन सभी घायलों को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां शिखा की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है लेकिन चालक मौके से भाग निकला। एसओ ने कहा कि चालक की तलाश की जा रही है।

कार के पीछे आ रहा बाइक सवार भी गंभीर
कार के पीछे चल रहा करीब 35 वर्षीय बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। ट्रक की टक्कर लगते ही कार पीछे की ओर काफी दूर तक घिसटती चली गई।

बाइक सवार भी कार में फंस गया और घिसटता चला गया। पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

परिवारीजनों को बिना बताए गए थे

अस्पताल के बाहर मौजूद छात्रों के परिवारीजन - फोटो : amar ujala
हादसे के शिकार छात्र-छात्रओं ने अपने परिवार में किसी को घूमने के लिए जाने के बारे में नहीं बताया था। पुलिस ने परिवारीजनों को हादसे की सूचना दी तो चीख-पुकार मच गई।

हड़बड़ाए परिवारीजन बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंचे जहां बच्चों की हालत देखकर फफक पड़े। छात्र-छात्राओं ने बताया कि वह कार से अयोध्या जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

हादसे में जान गंवाने वाला सौरभ परिवार का इकलौता बेटा था। सूचना पर उसके पिता गोमतीनगर के विरामखंड निवासी एनके पांडेय बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंचे और बेटे के शव से लिपटकर चीख पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें