फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बूंदाबांदी से बदला मौसम, 4.4 डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
शनिवार को दिन में धूप ने किया परेशान।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। दिन चढ़ने के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ी और धूप-छांव का दौर चला। दोपहर तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। इसके बाद कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। कुल 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के असर से अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और मौसम कुछ राहत भरा हो गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस कारण दिन के पारे में और गिरावट आ सकती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से राजधानी में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को दिन में धूप ने किया परेशान।

शनिवार को दिन में धूप ने किया परेशान।

शनिवार को दिन में धूप ने किया परेशान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें