फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राजधानी लखनऊ में ठंड ने दी दस्तक, सुबह छाया घना कोहरा, नजदीकी जिलों में भी कोहरे के साथ बढ़ी ठंडक

Fri, 15 Nov 2024 09:12 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं, हवाओं में भी ठंड महसूस की गई। कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर वाहन आवागमन के लिए लाइटें जलाकर निकलते नजर आए।
विज्ञापन
लखनऊ की सड़कों पर छाया घना कोहरा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। शुक्रवार को लखनऊ की सुबह घने कोहरे में लिपटी रही। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह ऑफिस जाने के लिए लोगों ने स्वेटर और जैकेट पहने नजर आए। कोहरा इतना घना रहा कि वाहनों को आवागमन के लिए लाइटें जलानी पड़ीं। 

विज्ञापन


इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट होने के साथ ही दिन की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है।

इसके पहले प्रदेश में बुधवार और बृहस्पतिवार को पछुआ हवाएं चलीं। इसके असर से सुबह शाम की हवा में सिहरन महसूस की गई साथ ही पूर्वी और पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और दिन में अभी भी तपिश महसूस की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं प्रदेश के तराई इलाकों में सुबह के वक्त घने कोहरे का असर रहेगा।
विज्ञापन


यूपी में लखनऊ से सटे कई जिलों में हर रोज कोहरा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को अंबेडकरनगर जिले में सुबह से घना कोहरा रहा। इससे यूं तो सुबह की शुरुआत सामान्य ढंग से कोहरे के साथ हुई लेकिन दिन बढ़ने के साथ कोहरा घना होता गया। वाहनों को इसके बाद लाइट जलाकर चलने को विवश होना पड़ा। उनकी रफ्तार भी कम हुई। इसी तरह रायबरेली, सीतापुर, बलरामपुर और श्रावस्ती में भी सुबह कोहरा नजर आया और हवाओं में ठंड घुली रही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें