फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौसम बदला, शाम से सुबह तक सताने लगी सर्दी

Mon, 16 Dec 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम शनिवार शाम से अचानक बदल गया है। शाम को चली तेज पछुआ हवाओं ने जहां रात में लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास दिलाया। वहीं, रविवार सुबह करीब आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। मौसम के मिजाज में अचानक आए इस बदलाव ने जहां लोगों को गर्म ऊनी कपड़ों को पहनने पर मजबूर किया, वहीं नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में सर्दी लगातार बढ़ती जा रहा है। इससे बचने के लिए लोग गर्म व ऊनी कपड़ों का सहारा लेते दिखे। वहीं, भिनगा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। पूरी रात चली पछुआ हवाओं के कारण रविवार सुबह आठ बजे तक कोहरा व धुंध छाई रही। इसके साथ ही लोगों को कंपकंपाती ठंड का भी सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह आठ बजे के बाद खिली चटकीली धूप से मौसम सामान्य हो गया।

नगर में जले, गांव में भूले अलाव
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद भिनगा की ओर से ईदगाह, दहाना, अस्पताल सहित कई प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाया गया है। इससे नगरवासियों सहित मजदूर पेशा लोगों व ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को काफी राहत मिली है। वहीं, इसके विपरीत तहसील प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी प्रमुख कस्बा, बाजार, तिराहा व चौराहे पर अलाव नहीं जलाया गया है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोग व दुकानदार खुद से इंतजाम कर अलाव जलाने को विवश हैं। ऐसा ही कुछ रविवार को सोनवा के तुलसीपुर बाजार में देखने को मिला। जहां दुकानदार आसपास का कूड़ा जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें