लखनऊ। कैंसर, जिसे खतरनाक बीमारी माना जाता है, उसे थोड़ी जागरूकता और समय पर टीकाकरण से आसानी से मात दी जा सकती है। केजीएमयू के स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग की प्रो. (डॉ.) सुजाता देव ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि थकान, भूख में कमी, त्वचा में परिवर्तन, विशेष मस्से, पेशाब या मल में रक्त आने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए डॉक्टर से मिलें, क्योंकि ये कैंसर के संकेत हो सकते हैं। समय पर इलाज शुरू कर और टीके लगवाकर इस बीमारी को दूर रखा जा सकता है। महिलाओं में कैंसर के मामले अधिक देखने को मिलते हैं, इसलिए उन्हें विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बालू अड्डा स्थित मलिन बस्ती में आयोजित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं ने एक सुर में कहा कि जागरूकता को कैंसर के खिलाफ मजबूत हथियार बनाएंगे और किशोरियों व अन्य को कैंसर मुक्त भविष्य देंगे।
यह कार्यक्रम किशोरी स्वास्थ्य एवं विकास उत्कृष्टता केंद्र, क्वीन मेरी, एमएएमटीए एचआईएमसी और एनएचएम के संयुक्त सहयोग से किया गया था। नोडल अधिकारी डॉ. सुजाता देव ने कैंसर के प्रकार, लक्षण और बचाव की विस्तृत जानकारी दी। परामर्शदाता सौम्या सिंह ने महावारी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताईं।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। अमर उजाला की ओर से कैंसर जागरूकता लीफलेट और खाने की सामग्री वितरित की गई, जबकि क्वीन मेरी की ओर से सेनेटरी पैड दिए गए। इस दौरान सृष्टि राव (मल्टी टास्किंग स्टाफ) सहित 40 से अधिक किशोरियां और महिलाएं मौजूद थीं।
-
स्तन कैंसर के स्वयं परीक्षण की सीखी विधि
महिलाओं को स्तन कैंसर की स्वयं जांच करने की विधि भी सिखाई गई। डॉ. सुजाता ने बताया कि महीने में एक बार माहवारी के आठवें दिन अपने स्तनों को टटोलकर जांच करें। साथ ही, कमर पर दोनों हाथ रखकर कोहनी और कंधों को आगे की ओर दबाकर पता करें कि दोनों स्तन सामान्य हैं या नहीं। इसके अलावा, अन्य कई जांच विधियां भी बताई गईं।
बालू अड्डा स्थित मलिन बस्ती में हुए कार्यक्रम में केजीएमयू की प्रोफेसर सुजाता देव, परामर्शदाता