फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिहार से तस्करी कर पंजाब ले जा रहे थे असलहे, छह आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिहार से अवैध असलहों को पंजाब बेचने ले जा रहे तस्करी के छह आरोपियों को आशियाना पुलिस ने बुधवार को औरंगाबाद अंडरपास के पास से पकड़ा। इनमें में चार नाबालिग हैं। इनके पास से दो अवैध पिस्टल, एक तमंचा, 12 कारतूस, चार मैगजीन और तस्करी में इस्तेमाल पिकअप बरामद हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक दोपहर करीब 3.30 बजे दरोगा कुलभूषण सिंह टीम के साथ औरंगाबाद अंडरपास के पास मौजूद थे। तभी उन्हें न्यू गुडौरा की ओर से एक पिकअप आती दिखी। संदिग्ध लगने पर इसे रुकवाया। उसमें सवार छह लोगों की तलाशी लेने पर सभी के पास से असलहे और कारतूस मिले। दो आरोपियों ने अपना नाम बिहार के खगडिया का सागर, समस्तीपुर का राहुल बताया। इनके चार नाबालिग साथी भी बिहार के रहने वाले थे।



25 से 30 हजार में बेचते थे असलहे

आरोपियों ने बताया कि वे ऑर्डर मिलने पर बिहार से कम कीमत पर असलहे खरीदते थे। फिर पिकअप से पंजाब जाकर 25 से 30 हजार रुपये में बेच देते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार तस्करी कर चुके हैं।
विज्ञापन




लुधियाना के होटल में काम भी करते थे

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी तस्करी के साथ लुधियाना में रहकर एक होटल में काम भी करते थे, ताकि पकड़ में न आएं। कागजात न दिखा पाने पर पिकअप को सीज कर दिया गया है। नाबालिगों को बाल सुधार गृह और सागर, राहुल को जेल भेजा गया है। गिरोह के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें