फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी के विकास के लिए खुला रहेगा उत्तर प्रदेश का खजाना-केशव

विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को अमेठी जिले के तिलोई कस्बे के राजा विश्वनाथ शरण सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
मुख्यालय पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से जल्द बनवाया जाएगा गेस्ट हाउस
विज्ञापन

तिलोई-इन्हौंना (रायबरेली)। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमेठी के विकास के लिए हमेशा उत्तर प्रदेश का खजाना खुला रहेगा। यहां की जनता को बेहतर सुविधाएं दिलाई जाएंगी, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। विकास के पहिये को तेजी से बढ़ाने के लिए यहां पर 62 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है।
इसमें एक परियोजना का शिलान्यास और बाकी परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि अमेठी जिले के 44 डिग्री कॉलेजों को कानपुर विश्वविद्यालय से जोड़ा गया था। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब अमेठी के इन सभी कॉलेजों को अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से जोड़ा गया है, जिससे अब विद्यार्थियों को शिक्षा हासिल करने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम शनिवार को राजा विश्वनाथ इंटर कॉलेज तिलोई में आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अमेठी के बरौलिया प्रधान की हत्या कर दी गई थी। जानकारी होने पर स्मृति ईरानी यहां आई थी।
विज्ञापन

मैं बताना चाहता हूं कि घटना को गंभीरता से लेकर मामले में कार्रवाई की गई। आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि अमेठी मुख्यालय पर लोक निर्माण विभाग की तरफ जल्द ही एक गेस्ट हाउस बनवाया जाएगा, ताकि लोगों को बैठने के लिए दिक्कतें न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें