14-रायबरेली में शनिवार को अमेठी जिले के तिलोई कस्बे के राजा विश्वनाथ शरण सिंह इंटर कॉलेज में लोकार?
- फोटो : RAIBARAILY
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अमेठी की जनता को दिया तोहफा
तिलोई-इन्हौंना (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अमेठी की जनता को बड़ी सौगात दी। 30 करोड़ रुपये की लागत से 62 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें एक सड़क का शिलान्यास, बाकी सड़कों का लोकार्पण हुआ।
इसमें तिलोई विधानसभा क्षेत्र की आठ सड़कों का लोकार्पण हुआ। बाकी सड़कें अमेठी जिले की अन्य विधानसभा क्षेत्रों की हैं। सड़कों के बनने से लोगों को आने जाने में सहूलियत मिलेगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की चाबी दी।
अमेठी लोकसभा क्षेत्र में कुल 2117 लाभार्थियों को आवास की सौगात मिली। इसमें तिलोई विधानसभा क्षेत्र के 117 लाभार्थियों को आवास मिला। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत अमेठी लोकसभा क्षेत्र के 2302 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड दिए गए।
इसमें तिलोई विधानसभा क्षेत्र के 20 लाभार्थियों को केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम ने गोल्डेन कार्ड सौंपे। इसके पूर्व स्मृति ईरानी के साथ बड़ी संख्या में नेताओं ने तिलोई राजभवन में दोपहर का भोजन किया। कार्यक्रम तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहे।