फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आतंकियों से डरकर बंद नहीं करेंगे मिशन'

Mon, 15 Sep 2014 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं के आतंकियों के निशाने पर होने की खुफिया विभाग की सूचना को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है।
विज्ञापन


सरकार अपना काम कर रही है। भाजपा के नेता आतंकियों की धमकी से डरकर अपने ‘मिशन’ और ‘कार्यक्रम’ से पीछे हटने वाले नहीं हैं। आतंकियों की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

रवींद्रपुरी स्थित पीएम मोदी के संसदीय दफ्तर में रविवार को पत्रकारों से मुखातिब राम माधव ने कहा कि शुरू से ही भाजपा और आरएसएस के लोग राष्ट्रविरोधी ताकतों के निशाने पर रहे हैं।
विज्ञापन


यह पहली धमकी नहीं है। पूर्व में भी ऐसा हो चुका है। नेताओं की सुरक्षा सरकार का मामला है और सरकार पूरी गंभीरता से इस मामले को देख रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली में नहीं बनाएंगे जोड़-तोड़ की सरकार

दिल्ली में सरकार बनाने के सवाल के जवाब में राममाधव ने कहा कि यदि भाजपा को जोड़-तोड़ की सरकार बनानी होती तो छह माह पहले ही सरकार बना चुकी होती। कहा कि दिल्ली में लोकतांत्रिक सरकार ही बनेगी।

केजरीवाल जी केवल विवाद खड़ा कर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। भाजपा उनके आरोपों और बयानों को गंभीरता से नहीं लेती। सरकार किसकी बनेगी, चुनाव कब होगा, यह सब कुछ दिल्ली के उप राज्यपाल तय करेंगे।

एक सवाल पर भाजपा महासचिव ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ भाजपा का गठबंधन आगे भी जारी रहेगा और अगली सरकार भाजपा-शिवसेना गठबंधन की ही बनेगी। सीएम का नाम आम सहमति से तय होगा।

सीटों को लेकर दोनों दलों में बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उपचुनाव में ‘मोदी लहर’ के बारे में पूछे जाने पर भाजपा महासचिव ने कहा कि पार्टी को जीत का पूरा भरोसा है। कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की है। चुनाव परिणाम पार्टी के लिए उत्साहजनक होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें