फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक होगा डिफेंस एक्सपो, अब तक 900 निवेशकों ने कराया रजिस्ट्रेशन: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Sun, 05 Jan 2020 07:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि फरवरी में लखनऊ में होने वाला डिफेंस एक्सपो अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक इवेंट होगा। अब तक करीब 900 से ज्यादा निवेशकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। आने वाले वक्त में उत्तर प्रदेश देश का ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा डिफेंस मेन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन बनेगा।

विज्ञापन


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मीडिया से बात कर रहे थे। वह यहां डिफेंस एक्सपो की तैयारियों की समीक्षा करने आए थे। उन्होंने कहा कि एक्सपो की तैयारियां सही दिशा में जा रही हैं। यह करीब 200 एकड़ से भी अधिक जमीन पर करवाया जाएगा। एक्सप्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को करेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में अब तक कुंभ, अप्रवासी भारतीय दिवस और इंवेस्टर्स समिट जैसे कई सफलतम आयोजन किए जा चुके हैं। डिफेंस एक्सपो भी एक यादगार आयोजन होगा। एक्सपो के लिए युद्घ स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इससे देश को बड़ा लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें