फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को नंबर वन बनाने के लिए बदलनी होंगी आदतें, 1090 चौराहे से आयोजित स्वच्छता रैली के दौरान बोले मंत्री सुरेश खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
पान मसाले के पाउच, बीड़ी-सिगरेट के टुकड़े, पानी की खाली बोतलें और ऐसी ही अन्य चीजों को इधर-उधर सड़क पर खुले में फेंकने की आदत हम सबको बदलनी होगी। यह मानसिकता छोड़नी होगी कि सफाई की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की है। ये बातें संसदीय, वित्त व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहीं। वे बुधवार को नगर निगम की ओर से 1090 चौराहे से आयोजित स्वच्छता रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर अभी नंबर वन है, मगर पहले नहीं थी। 2015 में इंदौर 180 नंबर पर था। उसने ठाना कि उसे नंबर वन आना है तो वह 2016 में 25 नंबर पर आया और फिर पहले। लखनऊ भी 269 से 12वें नंबर पर आया है। हम चाहेंगे तो इस बार नंबर वन बन जाएंगे। चार मार्च से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होगा। उसमें शहरवासियों से कुछ सवाल पूछें जाएंगे, जिनके नंबर मिलेंगे। आप सब उनके जवाब देकर अपने शहर को देश में नंबर वन बना सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शहरवासी अपने घर का कूड़ा अधिकृत कूड़ा लेने वाले को ही दें। महापौर संयुक्ता भाटिया ने भी शहरवासियों से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग मांगा। इस मौके पर नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, अर्चना द्विवेदी, विधायक नीरज बोरा, सुरेश तिवारी व एमएलसी उमेश द्विवेदी व नामित पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। रैली का समापन नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित झंडी पार्क में हुआ।
ऑडी से चले मंत्री, ऊंट घोड़े और बैंडबाजा साथ में
1090 चौराहे से रवाना हुई स्वच्छता रैली में आगे-आगे ऑडी कार में सवार होकर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और नगर विकास मंत्री गोपाल टंडन चले। एक खुली स्मार्ट जीप में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश चले। रैली में ऊंट पर गांधी और प्लास्टिक रूपी दानव बनकर आए कलाकर सवार थे। रैली में स्कूली छात्र, समाजसेवी संगठन, नगर निगम के कर्मचारी व अन्य संगठनों के करीब तीन हजार लोग शामिल हुए। रैली सुबह नौ बजे शुरू होनी थी, मगर करीब सवा घंटे की देरी से मंत्री सुरेश खन्ना व गोपाल टंडन पहुंचे। महापौर संयुक्ता भाटिया करीब दस बजे पहंचीं। रैली झंडेवाला पार्क लालबाग तक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें