फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष और संगठन के दम पर मिली सत्ता: अखिलेश

Tue, 17 Mar 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्ष, संगठन और विचारधारा के दम पर प्रदेश की सत्ता तक पहुंची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वे अपने आचरण और व्यवहार में बदलाव लाएं।
विज्ञापन


सीधे जनता से जुड़ें और अनुशासित रहें। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार में तहसील, ब्लॉक व थानों से भ्रष्टाचार खत्म हुआ है, सरकारी योजनाओं में दलाली बंद हुई है।

अखिलेश सोमवार को बख्शी का तालाब स्थित चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय में सपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने शिविर का समापन करते हुए 600 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव में जाकर सीधे जनता से जुड़ना चाहिए।

मलिहाबाद में जहरीली शराब से हुई मौतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकार ने सात-सात लाख रुपये की सहायता दी लेकिन गांवों में सपा कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता के चलते सरकार के इस प्रयास का प्रचार-प्रसार जनता में नहीं हुआ।

संचार क्रांति से काले धन पर लगेगी रोक

अखिलेश यादव ने कहा, संचार क्रांति से दुनिया बदली हैं। मोबाइल के इस्तेमाल से समाजवादी आंदोलन को बढ़ावा मिला है। सपा सरकार की कन्या विद्या धन, लैपटॉप वितरण, 108 व 102 एबुंलेंस सेवा, समाजवादी पेंशन योजना, 1090 और कामधेनु सहित अन्य कई योजनाओं को देश-विदेश में सराहा जा रहा है।

लैपटॉप वितरण योजना का अब अन्य राज्य सरकारें व दूसरे देश नकल कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर राजधानी की मेट्रो के लिए उचित सहयोग न देने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने काले धन को लेकर कहा कि इसे खत्म नहीं किया जा सकता। इसलिए काला धन लेने व देने को लेकर संकल्प लेने की जरूरत है। संचार क्रांति से काले धन पर खुद ही रोक लगेगी।

शिविर को मंत्री अरविंद सिंह गोप, समाजवादी शहरी नीति के विशेषज्ञ अरुण कुमार, पूर्व मंत्री भगवती सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन

'सत्ता से बढ़ी समाजवादियों की जिम्मेदारी'

काबीना मंत्री व सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सत्ता में आने के बाद समाजवादियों की जिम्मेदारी बढ़ी है। हमारे सामने कई प्रकार की चुनौतियां हैं। इसीलिए जरूरी है कि कार्यकर्ता लोहिया, गांधी व मुलायम जैसे नेताओं से प्रेरणा लेकर जनता से जुड़ें।

महिलाएं आज भी उपेक्षित: शादाब फातिमा
विधायक शादाब फातिमा ने कहा कि संसद व राजनीति में आज भी महिलाएं उपेक्षित हैं। बिना नारी को उचित सम्मान दिए देश व प्रदेश का विकास नहीं हो सकता है।

उड़ानों की शोर ने रोका सीएम का भाषण
जिस समय सीएम भाषण दे रहे थे, उसी दौरान एयरफोर्स स्टेशन बीकेटी के दो हवाई जहाज कॉलेज भवन के ऊपर से उडे़।

इनकी तेज आवाज के चलते सीएम को कुछ देर के लिए अपना भाषण रोकना पड़ा। बाद में सीएम ने मजाकिया लहजे में कहा कि हवाई जहाजों की यह उड़ान भी खबर बनेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें