फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद बोले- आरक्षण के मुद्दे पर हम ओबीसी समाज के साथ

Fri, 30 Dec 2022 03:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का कहना है कि हम आरक्षण के मुद्दे पर ओबीसी समाज के साथ हैं। योगी सरकार ओबीसी समाज के समर्थन से बनी है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर गुरुवार को अपने सरकारी आवास एक विक्रमादित्य मार्ग पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा की निषाद पार्टी आरक्षण के मुद्दे पर ओबीसी वर्ग के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है साथ ही मैं जिस सरकार का हिस्सा हूं वह भी ओबीसी के नेतृत्व में बनी हुई सरकार है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ओबीसी के हित में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने उच्च न्यायालय के फैसले के 24 घण्टे के अंदर ओबीसी आयोग का गठन कर अन्य पिछड़ा वर्ग के हित मे कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और देश के अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा और पूरी निष्ठा के साथ ओबीसी को समाज और विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ा जाएगा। गुरुवार को हमारी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें