फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने पर कर रहे काम, एमएसएमई सेक्टर की बनेंगे ताकत: मुख्यमंत्री योगी

Fri, 15 May 2020 06:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने पर काम कर रहे हैं। अलग-अलग राज्यों से यूपी वापस लौटै मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर में ही तैयार किया जा रहा है जिससे कि वह सूक्ष्म, छोटे व मध्यम उद्योगों की ताकत बन सकें। प्रवासी मजदूरों की क्षमता का उपयोग एमएसएमई सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने प्रवासी मजदूरों से अपील की है कि वह पैदल यात्रा न करें। वो हमारे नोडल अफसरों से संपर्क करें हम उन्हें मुफ्त में वाहन उपलब्ध करवाएंगे। उन्हें क्वारंटीन सेंटर में ले जाया जाएगा। जहां उन्हें भोजन व रहने की पूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री योगी ने आर्थिक पैकेज की घोषणा करने पर केंद्र सरकार का आभार जताया। कहा कि आयुर्वेदिक कृषि के लिए पैकेज मिलने से गंगा के किनारे कृषि हो सकेगी। जो कि आस्था के साथ ही अर्थव्यवस्था को भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें