फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर्वाेदयनगर में दूर होगी जलभराव की समस्या, चार करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विकास कार्यों का ​शिलान्यास करते विधायक ओपी श्रीवास्तव।
विज्ञापन
लखनऊ। सर्वोदयनगर में जलभराव की समस्या अब दूर हो सकेगी। रविवार को विधायक ओपी श्रीवास्तव ने 4.24 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। योजना पूरी होने के बाद बरसात में जलभराव से जूझने वाली बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से लोहियापथ-गोमती बैराज से सर्वोदय नगर होते हुए खुर्रमनगर व रिंग रोड तक जलनिकासी का काम होगा। इस कार्य पर 4.09 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा कुर्मांचल नगर में 3.16 लाख और शक्तिनगर, इंदिरानगर में 12.11 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं के स्थायी समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, नाली और जल निकासी को मजबूत करने के काम आगे भी जारी रहेंगे। इस मौके पर पार्षद भूपेंद्र शर्मा, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सीता नेगी, मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, पूर्व पार्षद रामचंद्र चौरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें