फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 1.25 करोड़ के पुश्तैनी जेवर चोरी, केयर टेकर पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के रतनखंड इलाके में स्थित रतन लोक अपार्टमेंट निवासी 77 वर्षीय जैवंती अंबवानी ने केयर टेकर पर 1.25 करोड़ रुपये के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आशियाना पुलिस पर तहरीर के बावजूद कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। आशियाना थाने में दी तहरीर में जैवंती ने बताया कि वह फ्लैट में 82 वर्षीय भाई वीरेंद्र के साथ रहती हैं।
विज्ञापन


बताया कि पांच जुलाई को उनकी तबीयत खराब होने पर भतीजे हितेश ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। भाई वीरेंद्र अकेले थे इसलिए भतीजा उन्हें अपने साथ ले गया था। 10 जुलाई को वह जब डिस्चार्ज हुईं तो भतीजा उन्हें भी अपने घर ले गया था। छह अगस्त को बल्ड प्रेशर की मशीन लेने वह भाई और भतीजे के साथ अपने फ्लैट पहुंची थीं। उन्होंने देखा कि कमरे में रखी अलमारी से एक सोने का बिस्किट और पुश्तैनी जेवर गायब थे। पीड़िता का आरोप है कि चोरी उनके केयर टेकर ने की है, क्योंकि वह यह जानता था कि फ्लैट और अलमारियों की चाबी कहां रखी होती हैं। पीड़िता ने बताया कि छह अगस्त को तहरीर देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर गजेंद्र ने बताया कि पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। प्रारंभिक जांच और दोनों पक्षों से पूछताछ में चोरी की बात सामने नहीं आई है। मामला संपत्ति से जुड़ा है। जांच पूरी होने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें