फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली पर दोपहर में भी होगी जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। होली पर जलकल विभाग दोपहर में भी पानी की आपूर्ति करेगा। अभी सिर्फ सुबह और शाम ही पानी की आपूर्ति की जाती है। पेयजल आपूर्ति से जुड़े कर्मचारियोंं के अवकाश भी निरस्त किए गए हैं। कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए गए हैं। इसी तरह सफाई और मार्ग प्रकाश से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए नगर निगम की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन




जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि 4 मार्च को होली के दिन तीन वक्त सुबह पांच से नौ बजे, दोपहर 12 से तीन बजे और शाम पांच से रात नौ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी। जहां आवश्यक होगा, वहां टैंकर भी लगाए जाएंगे। पेयजल आपूर्ति से जुड़े सभी कर्मचारी ड्यूटी पर रहेेंगे। सीवर सफाई से जुड़े कामोंं के लिए निजी कंपनी सुएज इंडिया के कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन




नगर निगम ने स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में तीन व चार मार्च को तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की है। यहां पर 24 घंटे शिकायतें सुनी जाएंगी।





समस्या और हेल्पलाइन नंबर

पानी की समस्या : 8177054100, 8177054003, 8177054010



सीवर की समस्या : 18003130522



नगर निगम से जुड़ी शिकायतें : टोल फ्री नंबर 1533, मोबाइल नंबर 9219902911, 9219902912, 9219902913 एवं 9219902914।



डोर टू डोर कड़ा कलेक्शन : जोन 1, 3, 4, 6 व 7 में - 18001234999। जोन 2, 5 व 8 में - 18002026172।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें