फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार दिन से पानी का संकट, 250 परिवार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

उदयगंज क्षेत्र का मामला
मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उदयगंज क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पानी का संकट बना हुआ है। पानी की पाइपलाइन में लीकेज के चलते डायमंडडेरी कॉलोनी, अलंकार सिनेमा रोड, मुरलीनगर आदि इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित है। करीब ढाई सौ परिवार परेशानियां झेल रहे हैं।
विज्ञापन

डायमंडडेरी कॉलोनी कल्याण समिति व उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद के अध्यक्ष श्याम कुमार ने पानी संकट के निवारण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री व्रजेश पाठक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि सरोजिनी नायडू मार्ग पर पानी की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या चार दिन पहले हो गई थी। जल संस्थान के अवर अभियंता ने मौके पर निरीक्षण कर लीकेज ठीक करवाया। वावजूद इसके जल आपूर्ति नहीं हो सकी। दोबारा लीकेज की समस्या आ गई। इसके चलते डायमंडडेरी कॉलोनी, उदयगंज सहित आसपास इलाके के लोग परेशान हो रहे हैं। पानी आपूर्ति नहीं होने से रोजमर्रा के कार्य वाधित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि नया नलकूप स्वीकृत हुआ है, उसके लग जाने से राहत हो जाएगी। लेकिन इसे लेकर अफसर अभी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें