फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंगबाजी से आधे शहर में पानी का संकट

Wed, 06 Nov 2013 01:44 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बालाघाट उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति में आई खराबी सोमवार और मंगलवार को शहर के आधे इलाकों में जलापूर्ति पर भारी पड़ी।
विज्ञापन


कहीं एक समय तो कहीं दोनों टाइम पानी नहीं आया। पानी आया भी तो उसका प्रेशर कम होने से लोगों की जरूरतें नहीं पूरी हो सकीं।

देर शाम तक यह समस्या अनेक मोहल्लों में बनी हुई थी। जमघट और भइया दूज को हुई पतंगबाजी के चलते बालाघाट उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति में दिक्कत हुई।

दरअसल मेन लाइन पर पतंग का तार गिरने से ट्रिपिंग हुई। ऐसे में गऊघाट पंपिंग स्टेशन से बहुत कम आपूर्ति की जा सकी। इस स्टेशन के जरिए बालागंज जलकल और ऐशबाग जलकल को आपूर्ति की जाती है।

पानी संकट बालागंज, ठाकुरगंज, तहसीनगंज, अंबरगंज, निवाजगंज, चौपटिया, मालीखां सराय, सआदतगंज, राजाजीपुरम, ऐशबाग, नादान महल रोड, नक्खास, बाजार खाला, अमीनाबाद, कैसरबाग, कश्मीरी मोहल्ला सहित पुराने शहर के तमाम इलाकों में बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लाइट नहीं आई। ऐसे में सुबह की आपूर्ति बुरी तरह से बाधित रही। पानी की यह परेशानी बीते रोज भी इन इलाकों में रही। सुबह के वक्त सहित शाम को भी वाटर सप्लाई पर इसका असर देखा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें