फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनेश्वर एन्क्लेव में 22वीं बार फटी पानी की पाइपलाइन, टैंकरों से की गई सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जनेश्वर एन्क्लेव में पानी की पाइपलाइन फट जाने से आपूर्ति ठप हो गई। यह 22वीं बार था, जब पाइपलाइन फटी है। पानी की आपूर्ति के लिए यहां टैंकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


जनेश्वर एन्क्लेव के बी-403 आवास में रहने वाले पंकज राय ने बताया कि रविवार सुबह 4:45 बजे पानी की पाइपलाइन फट गई। 12 जुलाई की शाम को इसे अस्थायी तौर पर ठीक कराया गया था। यह 22वीं बार था, जब पाइपलाइन फटी। पानी का संकट पिछले तीन-चार वर्षों से जारी है, लेकिन लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय कुमार, सचिव जागृति शुक्ला और कोषाध्यक्ष राजाराम रावत ने कहा कि हमने लगातार प्रयास किए, लेकिन एलडीए और एजेंसियां जिम्मेदारी से भाग रही हैं। हर बार पाइपलाइन फटने पर स्थानीय निवासी टैंकरों के भरोसे काम चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें