पेट्रोल पंप पर हंगामा करते लोग
लोगों का बढ़ता हंगामा देख पंप डीलर कौशलेंद्र ने स्टोरेज टैंक में रिसाव से पानी चले जाने की सफाई दी। साथ ही वाहन चालकों को पेट्रोल के पैसे वापस किए। वाहन मरम्मत की चालकों की मांग को स्वीकार कर हंगामा शांत कराया और पंप से पेट्रोल-डीजल का वितरण बंद किए जाने की जानकारी दी।
ये कैसी लापरवाही और अनदेखी
मौके पर पहुंची तेल आपूर्ति कंपनी आओसी के विशेषज्ञों ने जांच कर रिसाव से पानी जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि पंप के डीजल वितरण टैंक के समीप से गुजरने वाली पानी की लाइन में रिसाव के कारण पानी पेट्रोल में पहुंचा। इसकी जानकारी डिलीवरीमैन को नहीं हो सकी। चाहे रिसाव हो या जानबूझ कर ऐसा किया गया हो...। कारण चाहे जो हो नुकसान तो वाहन चालकों को उठाना पड़ा। वहीं आईओसी के चीफ मैनेजर एमके अवस्थी ने भी इस मामले में पंप डीलर से पूछताछ के बाद बरती गई लापरवाही के लिए विभागीय कार्रवाई की बात कही है।
आईओसी के अधिकारियों ने बताया कि पंप के स्टोरेज फ्यूल टैंक को खाली कराके इसकी सघन जांच बाद लीकेज के कारण को ढूंढा जाएगा। गड़बड़ी को दुरुस्त करने के बाद ही पंप पर पुन: पेट्रोल वितरण चालू कराया जाएगा।
ईथेन की मौजूदगी में पानी की चंद बूंदे खतरनाक
तेल कंपनी के अधिकारी के मुताबिक, पंपों पर पेट्रोल में ईथेन ऑयल की एक निश्चित माप मिलाकर ही बिक्री होती है। ईथेन ऑयल युक्त पेट्रोल में पानी की चंद बूंद ही केमिकल रिएक्शन कर अच्छी खासी पेट्रोल मात्रा को पानी युक्त बना देती है। इससे वाहन को नुकसान होता है।